फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   power cut problem 3

बिजली गुल होने पर ग्रामीणों ने बंद कराई शहर की सप्लाई

Thu, 07 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 07 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
power cut problem 3
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
लाइट न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार की रात भुपियामऊ पावर हाउस पर जमकर हंगामा किया। अधिकारियों का घेराव कर शहर की सप्लाई बंद करवा दी। शहर की आपूर्ति ठप होने से खफा रोजेदारों ने बाबागंज पावर हाउस पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर रात को पावर हाउस पहुंचे डीएम को पावर हाउस पर एसडीओ और जेई नदारद मिले। इससे नाराज डीएम ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बवाल की आशंका को देखते हुए भुपियामऊ पावर हाउस पर फोर्स भेजनी पड़ी। तब जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत मिली।
विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को दिन में तीन बजे आने के बाद से ही बिजली ने लुका-छिपी का खेल शुरू  कर दिया। पता चला कि इसी बीच भुपियामऊ उपकेंद्र में फीडर खराब होने से भुपियामऊ इलाके की बिजली गुल हो गई। जब देर तक लाइट नहीं आई तो ग्रामीण उपकेंद्र पर धमक पड़े और यह कहकर शहर की आपूर्ति ठप करवा दी कि जब तक उनको लाइट नहीं मिलेगी तब तक शहर(बाबागंज उपकेंद्र) की सप्लाई भी बंद रहेगी। बिजली होने के बाद भी जब शहरियों को लाइट नहीं मिली तो उन्होंने फोन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि उसके कुछ देर बाद लाइट आ गई। भुपियामऊ का फीडर भी चालू हो गया। लाइट आने के कुछ देर बाद फिर चली गई। बाबागंज से पता चला कि भुपियामऊ से लाइट कटी है। लोगों ने भुपियामऊ पावर हाउस फोन किया तो वहां से जवाब मिला कि चिलबिला के पास 33 हजार की लाइन का एक पोल टेढ़ा हो गया। हादसे की संभावना है। चिलबिला पावर हाउस के जेई के कहने पर लाइट बंद की गई। यह पोल बाबागंज पावर हाउस वालों का है। लाइट कब आयेगी भरोसा नहीं है। दोबारा बिजली जाने से गुस्साए शहर के लोग रात में बाबागंज पावर हाउस पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसी बीच पनकी से निर्धारित कटौती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed