{"_id":"56e9a21b4f1c1b80628b4987","slug":"power-corporation-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बड़े बकायेदारों पर बिजली विभाग कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बड़े बकायेदारों पर बिजली विभाग कसेगा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : LOGO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन्होेंने घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शन लिया है और बिजली का 1 लाख से अधिक का बिल बकाया है उनके खिलाफ बिजली विभाग शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। बकाएदारों ने 15 अप्रैल तक भुगतान नहीं किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा वसूली में फिसड्डी अधिकारियों की भी गर्दन नपेगी। जिले में घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शन के करीब डेढ़ हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके ऊपर बिजली का 1 से 25 लाख तक का बिल बकाया है । वसूली को लेकर आला अफसर भी सख्त नजर आ रहे हैं। चेयरमैन ने चेतावनी दी है कि अगर 15 अप्रैल तक बकाएदारों की शत-प्रतिशत वसूली नहीं हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
चेयरमैन का फरमान आने के बाद कुर्सी बचाने के लिए अधिकारियों ने 1 से 25 लाख के बकाएदारों की लिस्ट तैयार की है। अब इनसे वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दोनों खंडों को मिलाकर करीब डेढ़ हजार बकाएदारों से वसूली का लक्ष्य है। एक्सईएन द्वितीय ओपी मिश्रा ने बताया कि वसूली अभियान शुरू कर दिया गया है। कुछ लोगों से करीब दो करोड़ की वसूली भी की गई है। 15 अप्रैल के बाद वसूली की समीक्षा चेयरमैन स्तर से होगी। जो अधिकारी वसूली में फिसड्डी होंगे उनके खिलाफ अध्यक्ष के स्तर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।