{"_id":"677ed163d73be026be041943","slug":"postmaster-is-not-making-aadhar-card-villagers-worried-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-131824-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पोस्टमास्टर नहीं बना रहे आधार कार्ड, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पोस्टमास्टर नहीं बना रहे आधार कार्ड, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
उप डाकघर जेठवारा के पोस्टमास्टर आधार कार्ड बनाने में आनाकानी करते हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रवर डाक अधीक्षक से मिलकर शिकायत की। पोस्टमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रवर डाक अधीक्षक ने उप डाकघरों में तैनात पोस्टमास्टर को ग्रामीणों का आधार कार्ड बनाने का आदेश दे रखा है। इसके बावजूद ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। जेठवारा के भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह, विकास पांडेय, सुनील कुमार, बब्लू पाठक ने प्रवर डाक अधीक्षक से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
आरोप है कि डाकघर के अधीनस्थ कर्मियों की लापरवाही ग्रामीणों को भुगतनी पड़ रही है। आधार कार्ड बनवाने के साथ उसमें संशोधन जैसी प्रक्रिया करने से पोस्ट ऑफिस कर्मी इन्कार कर देते हैं। मजबूरन डेरवा पोस्ट ऑफिस जाना पड़ता है।
विज्ञापन
प्रवर डाक अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीणों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। जांच कराई जाएगी। सत्यता मिलने पर पोस्टमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रताप सिंह भारद्वाज- फोटो : mathura

प्रताप सिंह भारद्वाज- फोटो : mathura

प्रताप सिंह भारद्वाज- फोटो : mathura

प्रताप सिंह भारद्वाज- फोटो : mathura