फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Posing as an income tax officer, he stopped a contractor's car and stole Rs 5 lakh

Pratapgarh News: इनकम टैक्स अफसर बन ठेकेदार की रोकी कार, उड़ाए पांच लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Posing as an income tax officer, he stopped a contractor's car and stole Rs 5 lakh
कोतवाली के उड़ैयाडीह-पृथ्वीगंज मार्ग पर सोमवार की शाम कार सवार ठेकेदार से इनकम टैक्स अफसर बन बदमाशों ने पांच लाख रुपये लूट लिए। शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस व एसओजी की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के महुआर निवासी राजेश त्रिपाठी ने पट्टी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि वह ठेकेदारी का काम करते हैं। उसे मजदूर की जरूरत थी। 6-7 दिन पहले अपने परिचित पट्टी कस्बे के चौक बजार निवासी राम विशाल तिवारी से बातचीत हुई। 14 जुलाई की सुबह नौ बजे फोन करके राम विशाल ने मजदूरों से बातचीत के सिलसिले में उड़ैयाडीह बुलाया। वह अपनी कार से पहुंचे। उसे साथ लेकर उडैयाडीह-पृथ्वीगंज मार्ग पर चल पड़े।
विज्ञापन

पुलिया के पास एक बाइक पर तीन लोग पहुंचे। खुद को इनकम टैक्स का अधिकारी बताते हुए कार रुकवाई। कार चेक करने के दौरान बैग में रखे पांच लाख रुपये ले लिए। बोले कि थाने कार लेकर आएं। इसके बाद वे तीनों पृथ्वीगंज की ओर चले गए। कार में बैठे राम विशाल तिवारी ने उसे पुलिस को फोन भी नहीं करने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि राम विशाल ने साजिश के तहत सहयोगियों की मदद से रुपये उड़ाए हैं। शिकायत पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाला। कोतवाली पुलिस बीबीपुर समेत अन्य स्थानों से दो संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed