{"_id":"56f163f64f1c1b3563f14d26","slug":"poltical-news-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ करोड़ की परियोजनाओं की सौगात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सौ करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को नगर के तुलसीसदन में शहरी और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति विद्युतीकरण योजना का शुभारंभ और उच्चीकृत किए गए जिले के 19 सबस्टेशनों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 तक प्रतापगढ़ का हर घर बिजली की रोशनी से जगमगाएगा। इससे उद्योग शून्य जिले में उद्योग लगाने को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर उन्होंने जिले को दो सौ करोड़ की विद्युत परियोजनाओं की सौगात दी।
दिन में करीब 12 बजे तुलसीसदन सभागार में पहुंचे केंद्रीय कोयला और ऊर्जा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पीयूष गोयल ने प्रदेश में विद्युतीकरण का कार्य पूरा न होने के लिए सूबे की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि केंद्र सरकार ने हजारों करोड़ रुपये प्रदेश सरकार को विद्युतीकरण के लिए दिए हैं। उसके बाद भी अगर गांव तक लाइट नहीं पहुंची तो उसके लिए उत्तर प्रदेश की सरकार जिम्मेदार है। केंद्र सरकार घरों में कनेक्शन देेने तो जाएगी नहीं। यह काम प्रदेश सरकार का है। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 तक देश के हर घर को बिजली से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। प्रतापगढ़ उससे अछूता नहीं रहेगा। गांवों में अभी तक बिजली न पहुंचने के लिए उन्होंने पूर्व की सरकारों को दोषी ठहराया। कहा कि वर्ष 2007 से शुरू हुई 11वीं और 12वीं विद्युत परियोजनाएं अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं। मंत्री बनने के बाद जब बिजली आंकड़ों पर नजर डाली तो नतीजे चौंकाने वाले मिले। करीब चालीस लाख घरों को विद्युतीकरण योजनाओं से लाभान्वित करने का लक्ष्य था। मगर काम दस प्रतिशत ही हुआ है।
हजारों-करोड़ों रुपये विद्युतीकरण के लिए पिछले सरकारों को मिले तो उसका 21 प्रतिशत हिस्सा ही खर्च हो पाया है। इसमें किसका दोष है। जनता इसका फैसला करे। उन्होंने कहा कि जिले में शहरी और ग्रामीण विद्युतीकरण परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। चौबीस घंटे बिजली देने का दावा करते हुए उन्होंने कहा बिजली रहेगी तो उद्योग शून्य जिले को बढ़ावा मिलेगा। उद्योगों की स्थापना से जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे किसान बीमा, जनधन योजना के बारे में जानकारी दी। कहा कि इसको जन-जन तक पहुंचाने का काम जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का है। समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, सांसद कुंवर हरिवंश सिंह, कौशांबी सांसद विनोद सोनकर, नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, पूर्व विधायक और मंत्री राजेंद्र प्रताप मोती सिंह, लक्ष्मी नारायण गुरुजी, बृजेश सौरभ और रामशिरोमणि शुक्ला, अद अध्यक्ष बृजेश पटेल, गणेश मिश्रा आदि ने संबोधित किया। संचालन भाजपा नेता अवेधश मिश्र ने किया। इस मौके पर रूरल इलेक्ट्रिीफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड उपप्रबंधक जीसी सनवाल, पावर ग्रिड के मुख्य प्रबंधक सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।