फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   poltical news

सपा के अक्षय प्रताप निर्विरोध एमएलसी घोषित

Thu, 18 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 18 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
poltical news
गुरुवार को सपा प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह को निर्विरोध एमएलसी का प्रमाण पत्र दिया गया। विधान परिषद सदस्य के लिए सोमवार को सपा प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने नामांकन किया था। इसके अलावा किसी ने नामांकन नहीं किया। इसके चलते उसी दिन गोपालजी निर्विरोध एमएलसी बन गए थे, लेकिन अधिकृत घोषणा उस दिन नहीं हुई थी। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार को अफीम कोठी में नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह, एडीएम पुनीत शुक्ला ने प्रेक्षक की मौजूदगी में निर्विरोध एमएलसी निर्वाचित अक्षय प्रताप सिंह को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन


 जैसे ही वह बाहर निकले वहां मौजूद समर्थक नारेबाजी करने लगे। जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह लाल साहब, मीडिया प्रभारी मुक्कू ओझा, दिनेश सिंह डगैता, जिला पंचायत सदस्य विनय प्रताप सिंह, कुंडा प्रमुख संतोष सिंह, कालाकांकर प्रमुख बीएन सिंह, बाबागंज प्रमुख पंकज सिंह, राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, अच्छन मामा, शकील अहमद, दिनेश तिवारी समेत अन्य समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद एमएलसी अपने काफिले के साथ राजाभैया की कोठी पर पहुंचे। वहां सपा नेताओं के साथ ही राजा भैया समर्थकों ने माल्यार्पण कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed