{"_id":"7af1e48208c268daf6b47a9c00ba4195","slug":"poltical-news-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पत्र कई ने खरीदे, नहीं किया पर्चा दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन पत्र कई ने खरीदे, नहीं किया पर्चा दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में हो रहे विधान परिषद सदस्य चुनाव के नामांकन लिए मात्र एक दिन शेष बचा है। चुनाव लड़ने का सपना पाले कई लोगों ने नामांकन पत्र तो खरीद लिया, लेकिन अभी तक किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। सपा ने विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए पूर्व एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस, भाजपा व बसपा खेमे में खामोशी दिख रही है। हालांकि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने एमएलसी चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा है। गैर राजनैतिक लोगों ने भी नामांकन पत्र खरीदा है। कई दिनों से अफीम कोठी स्थित नामांकन स्थल पर चुनाव अधिकारी प्रत्याशियों की राह में नजरे गड़ाए बैठे रहे, लेकिन शनिवार को भी किसी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। अब केवल सोमवार को ही नामांकन पत्र दाखिल होगा।
विज्ञापन