फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police sent four miscreants who robbed from Saraf

सराफ को लूटने वाले चार बदमाशों को भेजा जेल

Mon, 07 Oct 2019 07:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Police sent four miscreants who robbed from Saraf
फतनपुर पुलिस द्वारा धरे गये बदमाशों से बरामद बाइक, तमंचा व लूट के सामान। - फोटो : PRATAPGARH
दुकान बंद कर घर जा रहे सराफ से तमंचे के बल पर बाइक व आभूषण से भरा बैग लूटने वाले सिपाही के भाई समेत चार बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि घटना में शामिल चार बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पूछताछ में बदमाशों ने रानीगंज में सराफ को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम देने का जुर्म स्वीकार कर लिया। लुटेरों के पास से लूटी बाइक व आभूषण समेत तमंचा बरामद हुआ है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के नौड़ेरा के पास शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने सराफ जगदीश सोनी को तमंचा दिखाकर बाइक व आभूषण से भरा बैग लूट लिया था। भागते समय बदमाश शुकुलपुर के पास बाइक से टकराकर सड़क किनारे खाई में चले गए। इस बीच पीछा कर रहे लोगों ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। उन्हें कमरे में बंद कर पुलिस की मौजूदगी में पीटा। बाद में पुलिस सभी को थाने पर ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना में शामिल एक दूसरे बदमाश को भी दबोच लिया।
विज्ञापन

फतनपुर थाने में सीओ रानीगंज बबिता सिंह ने बताया कि रविवार को जगतपुर मोड़ के करीब फतनपुर पुलिस ने गश्त के दौरान राजेंद्र सरोज पुत्र नन्हकू सरोज निवासी संडौरा थाना रानीगंज, दीपक सरोज पुत्र शोभनाथ सरोज निवासी परसुरामपुर, मुकेश प्रताप सिंह पुत्र रत्नेश प्रताप सिंह निवासी लच्छीपुर और रविशंकर यादव उर्फ शेरू पुत्र सुरेशचंद्र यादव निवासी पटहटियाकला को चेकिंग के दौरान दबोच लिया। उनके पास से तीन तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान सभी ने जगदीश सोनी के साथ अंजाम दी गई घटना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी निशानदेही पर सराफ की लूटी गई बाइक, आठ चांदी की पायल, आठ जोड़ी चांदी की बिछिया भी बरामद हो गई। सीओ ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए संदीप सोनी उर्फ सोनू पुत्र भवानी प्रसाद सोनी निवासी भवानीगढ़ ने रेकी की थी। उसके बताने के बाद ही पकड़ेे गए बदमाशों की मदद के लिए कान्हा उर्फ उमाशंकर यादव पुत्र चौहरजा प्रसाद यादव संडौरा आगे पीछे चल रहा था। इन्हीं लोगों के गैंग ने मिलकर 7 सितंबर को नगर कोतवाली के सदर बाजार निवासी सराफ अमित सोनी को मंशाराम का पुरवा रानीगंज के करीब गोली मारकर लूट लिया था।

घटना में राजेंद्र, दीपक और मुकेश सिंह शामिल थे। अरमान अली पुत्र शकील अहमद निवासी भैसौना थाना रानीगंज ने असलहा उपलब्ध कराया था। इसके अलावा दो अज्ञात बदमाशों ने रेकी की थी। जो नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। अरमान के मिलने के बाद ही उनका नाम सामने आ सकेगा। अमित से लूटे गए आभूषण बदमाशों ने संदीप सोनी को बीस हजार में बेचा था। जिसमे से दस हजार रुपये पकड़े गए बदमाशों के पास से बरामद हुआ। मुकेश का भाई सिपाही है और उसकी तैनाती लखनऊ में है। सभी को जेल भेजा जा रहा है। फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

फतनपुर पुलिस द्वारा धरे गये सर्राफा व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश।

फतनपुर पुलिस द्वारा धरे गये सर्राफा व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed