फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police searching for the secret of murder due to love affair and rivalry

Pratapgarh News: प्रेम प्रसंग और रंजिश में हत्या का राज खोज रही पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Police searching for the secret of murder due to love affair and rivalry
लाई चना विक्रेता किशोर की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस प्रेम प्रसंग और रंजिश में राज खोज रही है। मृतक के पिता की तहरीर पर एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी की गठित चार टीमें छानबीन कर रही हैं।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी अखिलेश गुप्ता का सत्रह वर्षीय पुत्र अजय कुमार गुप्ता ठेला लगाकर लाई चना बेचता था। बृहस्पतिवार की रात नौ बजे के करीब वह कुंभीआइमा बाजार में लाई चना बेचने के बाद ठेला लेकर घर जा रहा था। घर से दो किलोमीटर पहले पूरे भगवत गांव में एक बाग में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव छोड़कर भाग निकले। मृतक के पिता अखिलेश गुप्ता ने गांव के विशाल कुमार व उसके अज्ञात साथियों पर हत्या करने की आशंका जताई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। उधर घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों में चीखपुकार मच गई। पिता की ओर से परिजनों के मुंबई से घर आने के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार करने की बात कही गई है। पुलिस मृतक के मोबाइल की काल डिटेल के जरिए हत्यारों तक पहुंचने का दावा कर रही है। जांच में जुटी सीओ लालगंज, उदयपुर थाने की दो टीम व स्वाट टीम प्रेम प्रसंग व रंजिश में हत्या का राज खोज रही है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


चचेरा भाई भगा ले गया था परिवार की युवती
मृतक का चचेरा भाई आरोपी के परिवार की एक युवती को तीन साल पहले अपने साथ गुजरात ले गया था। बाद में परिवार के लोगों ने पंचायत के बाद दोनों का विवाह कर दिया। हालांकि उदयपुर एसओ राधेबाबू के मुताबिक वह मामला काफी पुराना है, इस घटना का उससे संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किशोरी से छेड़छाड़ पर दो के खिलाफ केस
लालगंज। कोतवाली के चोप सिंह का पुरवा अगई निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि बारह जून को उसकी पंद्रह वर्षीय पुत्री शौच के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि गांव के अर्जुन सरोज व शनि ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ किया। आरोपियों के घर उलाहना देने पहुंची मां बेटी के साथ उसके परिजनों ने गाली गलौज व मारपीट की। पीडि़ता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट व छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया है। संवाद



किशोरी के अपहरण में आरोपी पर केस दर्ज
लालगंज। कोतवाली के मोहनपुर निवासी जियालाल यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 11 जून को उसकी चौदह वर्षीय पुत्री सोनी घर से किसी काम से निकली थी। आरोप है कि केदौरा के साधू का पुरवा के मोहित सरोज ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। संवाद




एएसपी पश्चिमी ने किया कोतवाली का निरीक्षण
लालगंज। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने शुक्रवार को लालगंज कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण किया और महिला अपराध से जुड़ी विवेचनाओं की प्रगति की जानकारी ली। एएसपी ने वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही को लेकर कोतवाली पुलिस को चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित ने उन्हें वांछित सूचनाएं प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed