फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police reached on the information of assault, stone pelted, bike burnt

मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, बाइक फूंकी

Tue, 15 Feb 2022 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police reached on the information of assault, stone pelted, bike burnt
Police reached on the information of assault, stone pelted, bike burnt
मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी बाइक छोड़कर भाग निकले। हमलावरों ने पुलिस की बाइक फूंक दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाली से फोर्स पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। मामले में घायल सिपाही ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के हलई का पुरवा बसंतराय में सोमवार की रात डायल-112 को मारपीट की सूचना मिली। इस पर पीआरवी की बाइक से सिपाही दिनेश कुमार व होमगार्ड अजय श्रीवास्तव गांव पहुंचे। दोनों घटना को लेकर पूछताछ करने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक पथराव से उनकी बाइक गिर गई और जान बचाने के लिए दोनों पुलिसकर्मी वहां सेे भाग निकले।
विज्ञापन

आरोपियों ने पीआरवी पुलिस की बाइक को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर कोतवाली से फोर्स पहुंची। घटना में सिपाही दिनेश कुमार चुटहिल हो गया। उसकी तहरीर पर सुनील सरोज व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, आगजनी व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत सोमवार की देर रात केस दर्ज किया गया। सीओ ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed