फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police picked up the relatives of the quack doctor accused in the murder of the sub-inspector son

प्रतापगढ़ : दरोगा के बेटे के हत्या में आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के परिजनों को पुलिस ने उठाया, घर पर लटका ताला

Thu, 31 Aug 2023 12:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 12:41 PM IST
सार

बुधवार को प्रयागराज जिले के थरवई थाना क्षेत्र के 40 नंबर गोमती स्थित जनकल्याण चिकित्सालय के संचालक झोलाछाप डॉक्टर ने पैसा मांगने आए दरोगा के बेटे को गोली मार कर हत्या कर दिया था। हत्यारोपी रोहित यादव प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर गांव का है।

विज्ञापन
Police picked up the relatives of the quack doctor accused in the murder of the sub-inspector son
पंकज यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थरवई थाना क्षेत्र के 40 नंबर गोमती स्थित जनकल्याण चिकित्सालय में दरोगा के बेटे की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी डॉ. रोहित यादव की तलाश में पुलिस ने उसके घर प्रतापगढ़ के रामापुर फतनपुर इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की। रातभर चली छापेमारी में पूरे गांव में दहशत रही। इस दौरान पुलिस ने झोलाछाप के परिवार के कई सदस्यों को हिरासत में लिया है। उसके परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हैं और घर पर ताला लटका हुआ है। 

विज्ञापन


बुधवार को प्रयागराज जिले के थरवई थाना क्षेत्र के 40 नंबर गोमती स्थित जनकल्याण चिकित्सालय के संचालक झोलाछाप डॉक्टर ने पैसा मांगने आए दरोगा के बेटे को गोली मार कर हत्या कर दिया था। हत्यारोपी रोहित यादव प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर गांव का है। बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे झोलाछाप डॉक्टर के घर प्रयागराज पुलिस ने छापा मारकर उसके परिजन को हिरासत में लेकर प्रयागराज पहुंची, जहां पर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

आरोपी रोहित यादव के घर पर ताला लटक रहा है और सन्नाटा पसरा हुआ है। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर अब भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। आरोपी रोहित का आपराधिक इतिहास रहा है। इसके पहले भी वह कई मामलों में वांछित चल रहा है। रानीगंज थाना के गाजी का बाग में तीन वर्ष पहले हत्या सहित कई अन्य मामलों में फायरिंग करने, मारपीट करने के कई आरोप हैं। स्वास्थ्य विभाग इसके पिता अमरनाथ के खिलाफ भी अवैध क्लीनिक संचालन के मामले में कार्रवाई कर चुका है। थानाध्यक्ष फतनपुर का कहना है कि प्रयागराज पुलिस की दबिश के मामले की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed