फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police officers inspected the arrangements before the Home Guard recruitment exam.

Pratapgarh News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा से पहले पुलिस अफसरों ने परखी व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Police officers inspected the arrangements before the Home Guard recruitment exam.
25 अप्रैल से शुरू हो रही तीन दिनी होमगार्ड इनरोलमेंट लिखित परीक्षा में 26,300 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके पहले पुलिस अफसरों ने बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था देखी। नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मियों की रिहर्सल ड्यूटी कराई गई।
विज्ञापन

सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर ड्यूटी में लगे पुलिस बल की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन कराने का निर्देश दिया। संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने का भी आदेश दिया। उधर, सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि 25 अप्रैल से तीन दिवसीय परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए निगरानी करने का आदेश संबंधित सीओ को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण



डीएम शिव सहाय अवस्थी व एसपी दीपक भूकर ने बृहस्पतिवार को होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र बनाए गए शहर के जीआईसी, केपी इंटर काॅलेज, डीएवी इंटर कालेज व तिलक इंटर काॅलेज में विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता व अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed