{"_id":"d40dae156a5f8918b7b6291381458ddd","slug":"police-news-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर बजहा मेें कोतवाली पुलिस ने मचाया तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बजहा मेें कोतवाली पुलिस ने मचाया तांडव
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने मानधाता के रामपुर बजहा में जमकर तांडव मचाया। पुलिस पर गृह स्वामी ने सामान तोड़ने के साथ ही लूटपाट का आरोप भी लगाया है। पीड़ित ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। बजहा निवासी रैसुल पुत्र जमाल ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर नगर कोतवाली पुलिस की शिकायत की है। उसका आरोप है कि मानधाता थाने में तैनात रह चुके सिटी चौकी प्रभारी संजय सिंह ने सोमवार की रात दबबल के साथ उसके घर पर दबिश दिया। बिना कोई कारण बताए वे उसके बेटे के बारे में पूछताछ करने लगे।
उस समय न तो वह घर पर मौजूद था और न उसका बेटा। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने चारपाई, हैंडपंप समेत दूसरे सामान तोड़ डाले। कमरे में रखा बक्शा तोड़कर जेवरात व 15 हजार नकदी भी ले लिए। पुलिसकर्मी जाते समय उसकी बाइक भी उठा ले गए। घर की महिलाओं ने कारण पूछा तो पुलिसकर्मियों ने सभी के साथ अभद्रता की। सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बताया कि शिकायतकर्ता के बेटे की एक मामले में तलाश चल रही है। तोड़फोड़ व लूटपाट का आरोप सरासर गलत है। फिर भी वह जांच कराएंगे।