{"_id":"6670ab9b2970ae0b120d7b84","slug":"police-is-procrastinating-in-the-incident-of-kidnapping-and-gang-rape-of-a-student-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-397264-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: छात्रा के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिस कर रही टालमटोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: छात्रा के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिस कर रही टालमटोल
Tue, 18 Jun 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सगरासुंदरपुर। लीलापुर इलाके में मां के पास सो रही छात्रा का दो युवकों ने अपहरण करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपी उसे गांव के बाहर लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी भाग निकले थे। इलाज के बाद छात्रा को होश आया तो उसने परिजनों के साथ पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़िता की मां की ओर से नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने इस गंभीर मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जांच के नाम पर परिवार के लोगों दौड़ाकर पुलिस टालमटोल कर रही है। लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती चौदह जून की रात कक्षा ग्यारह की छात्रा अपनी मां के पास सो रही थी। रात में वह संदिग्ध परिस्थितियों में वह लापता हो गई थी। चार घंटे बाद गांव के बाहर वह लहूलुहान हालत में अचेत मिली थी।
पुलिस की मदद से उसे लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद छात्रा को होश आया तो उसकी आपबीती सुनकर परिवार के लोग दंग रह गए। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई।
छात्रा ने परिजनों और पुलिस को बताया कि गांव का अजय सरोज अपने रिश्तेदार आकाश के साथ उसका मुंह दबाकर मां के पास से उठा ले गए थे। निर्जन स्थान पर ले जाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। अभी तक लीलापुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदात के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया।
पुलिस जांच के नाम पर रेप पीड़िता के परिजनों को दौड़ा रही है। मुकदमा दर्ज नहीं होने से परिवार के लोग निराश है और ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस की लापरवाही से दोनों आरोपी भाग निकले हैं।
थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि घटना के एक दिन बाद तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई का निर्देश एसओ को दिया गया है।