फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police is busy in identifying the close associates of the MLA

Pratapgarh News: विधायक के करीबियों को चिह्नित करने में जुटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police is busy in identifying the close associates of the MLA
प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर कला द्वितीय में विधायक की ओर से बिना अनुमति पीडीए की पाठशाला लगाने के मामले में उनके करीबियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को एकत्र कर कार्यक्रम में शामिल लोगों चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी गौरा अमित कुमार ने प्रकरण को लेकर फतनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को समर्थकों संग पहुंचे विधायक रानीगंज डॉ. आरके वर्मा स्कूल का ताला तोड़कर राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों को बरगला कर परिसर में पोस्टर लगवाए। उनके साथ शेर बहादुर यादव, अमरपाल यादव को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन

विधायक व सपा नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर सपाइयों में आक्रोश है। जल्द ही मुकदमे के विरोध में आंदोलन करने की तैयारी में हैं। सपा के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी का कहना है कि सरकार विद्यालयों को बंद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका खामियाजा बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है। ऐसे में मुकदमा दर्ज कराना सरासर गलत है। सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की हकीकत खंगाली जा रही है। कार्यक्रम में शामिल लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed