{"_id":"5e40658b8ebc3ee60d66c613","slug":"police-empty-handed-in-robbing-doctor-s-wife-pratapgarh-news-ald2680530182","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर की पत्नी को बंधक बनाकर लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर की पत्नी को बंधक बनाकर लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
crime
दिनदहाड़े चिकित्सक की पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। केवल दो महिलाओं के ही आने-जाने की बात सामने आई है। उधर, शिक्षिका का पर्स छीनने के मामले में पुलिस दिन भर सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही।
नगर कोतवाली के बलीपुर गायत्री नगर निवासी डॉ. एसके विश्वास की पत्नी रितु विश्वास शनिवार को घर पर अकेली थीं। उनका आरोप है कि दो महिलाओं के साथ पहुंचे दो बदमाश उन्हें बंधक बनाकर घर से 65 हजार रुपये व दो लाख के जेवरात लूटकर भाग निकले। भागते समय उनके हाथ-पैर बांध दिए। जिला प्रोबेशन कार्यालय पहुंचे किसी प्रधान ने उनके कमरे का दरवाजा खोला।
बेहोश रितु को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। लूट की खबर पर एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद व सीओ सिटी अभय पांडेय मौके पर पहुंचकर छानबीन करते रहे। पुलिस की छानबीन में केवल दो महिलाओं के आने-जाने की बात सामने आई है। अभी तक पुलिस घटना की हकीकत का पता नहीं लगा सकी। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
शहर कोतवाल ने बताया कि डाक्टर का पारिवारिक विवाद पश्चिम बंगाल में चल रहा है। वहां दर्ज मुकदमे को लेकर परिवार की महिलाएं बातचीत करने आई थीं। अभी प्रकरण की गहराई से छानबीन की जा रही है। दूसरी ओर, शिक्षिका विनीता सिंह पत्नी रणंजय सिंह निवासी अजीत नगर के साथ चिलबिला में पर्स की छिनैती की घटना में दिनभर पुलिस छानबीन करती रही। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगालती रही। पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला।