गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड की मंजूरी
सार
मामले के विवेचक की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रेषित कर मुख्य आरोपी संसारपुर गांव के शिवम की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी गई। अदालत के अपर सत्र न्यायाधीश\/प्रभारी न्यायाधीश पॉक्सो नीरज बरनवाल ने मुख्य आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड की मंजूरी दी है। शनिवार की सुबह पुलिस मुख्य आरोपी को जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन