फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police caught three accused with a reward of Rs 50 thousand

Pratapgarh News: 50 हजार के इनामी तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Police caught three accused with a reward of Rs 50 thousand
कोतवाली देहात पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 50 हजार के इनामी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, दो कारतूस और चोरी की एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद किया है।
विज्ञापन

सुलतानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज निवासी मोहर्रम, भरतीपुर के जांबाज, सरह सुभागा के मो. साहिल की गिरफ्तारी पुलिस ने की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लखनऊ में चार पहिया वाहन लूट की योजना बनाई थी। एक नवंबर की देर रात ओला टैक्सी को लखनऊ में बुक करने के बाद प्रतापगढ़ के रास्ते प्रयागराज की तरफ रवाना हुए। अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग सड़क मरम्मतीकरण कार्य चलने के कारण वन वे रास्ता होने के कारण आरोपियों ने टैक्सी चालक मो. जफर निवासी भवली थाना रुदौली जनपद अयोध्या को यू टर्न लेने के लिए बोला। इसी बीच साहिल चालक का मुंह दबा दिया। जांबाज ने चालक का गला बेल्ट से कस दिया। मोहर्रम ने उसका हाथ पकड़ लिया। वाहन वाहन चलाते हुए प्रतापगढ़ की ओर आने लगा। रास्ते में झाड़ियों के पास मृत चालक को फेंककर तीनों फरार हो गए। थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने हमराहियों के साथ तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी भूपियामऊ ओवरब्रिज के पास से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed