फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police camped in Lambhua and Saifabad in search of Kallu Don

Pratapgarh News: कल्लू डॉन की तलाश में लंभुआ व सैफाबाद में पुलिस ने डाला डेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police camped in Lambhua and Saifabad in search of Kallu Don
फर्नीचर कारोबारी की हत्या में कल्लू डॉन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सुल्तानपुर के लंभुआ और सैफाबाद में दबिश दी। इसके पहले ही वह फरार हो गया। पुलिस टीमों इन शहरों में उसकी तलाश लगी हैं। इधर, रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर गहराई से जांच की।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली के चिकपट्टी निवासी मोहम्मद नईम की बृहस्पतिवार सुबह बाइक से बेटे को कॉलेज छोड़ने जा रहे थे।बदमाशों ने बाईपास रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे के सामने पिता की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे के होश उड़ गए। घटना वाले दिन ही पुलिस हकीकत का पता लगाने में कामयाब रही। पिता के साथ मौजूद बेटे ने ही छह लाख रुपये में सुपारी देकर हत्या कराई थी। यह बात सामने आती ही परिवार, रिश्तेदार से लेकर परिचितों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पहले तो किसी को विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन आरोपी बेटे ने खुद घटना स्वीकार कर ली। शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बेटे को बाल सुधार गृह व तीन आरोपियों को जेल भेजा।
विज्ञापन

फर्नीचर कारोबारी नईम की छह लाख की सुपारी लेकर गोली मारने के आरोपी अंदेवरी निवासी स्वप्नदीप उर्फ कल्लू माफिया डाॅन व कंधई के तरदहा निवासी आकाश गुप्ता उर्फ बाबा की तलाश में पुलिस टीम लगी है। परिवार के लोगों की जानकारी पर पुलिस ने रविवार भोर में सुल्तानपुर के लंभुआ व सैफाबाद में छापा मारा, लेकिन वहां से दोनों आरोपी शनिवार देर रात निकल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टी कोतवाल आलोक कुमार का कहना है कि कल्लू उर्फ स्वप्नदीप के मिलने के बाद गोली मारने की कहानी की हकीकत का पता चल सकेगा। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।



साले के पहुंचने पर मची चीख पुकार
फर्नीचर कारोबारी नईम की हत्या की खबर मिलने के बाद उनका साला लीबिया से रविवार को चिकपट्टी स्थित घर पहुंचा। उसके पहुंचते ही बहन शमीम, भांजी सना रोने बिलखने लगीं। आसपास के लोग भी आ गए। घटना के बारे में वह परिवार के लोगों से बातचीत करता रहा।

बंद है फर्नीचर की दुकान, कारीगर भी सहमे
मृतक नईम के फर्नीचर की दुकान पर रविवार को भी ताला लटकता रहा। घटना के बाद कारीगर भी सहमे हैं। वे दुकान खोलने का साहस नहीं जुटा पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed