{"_id":"648740719d9cb8fbba0c9b07","slug":"police-arrested-two-miscreants-who-made-money-by-making-clone-of-check-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-276-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चेक का क्लोन बनाकर रुपये उड़ाने वाले दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चेक का क्लोन बनाकर रुपये उड़ाने वाले दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े
Mon, 12 Jun 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 12 Jun 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के जालसाजों को पुलिस ने भेजा जेल, चेक बुक, एटीएम कार्ड बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बैंक चेक का क्लोन बनाकर रुपये उड़ाने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से एटीएम, चेकबुक समेत अन्य सामान बरामद हुुए हैं। नगर कोतवाली, अंतू में भी जालसाजी कर घटनाओं को अंजाम दिया है।
जेठवारा के खटवारा निवासी अय्यूब खान ने थाने में 27 मई के मुकदमा दर्ज कराया कि उनके पास से 11 लाख 40 हजार का चेक है, लेकिन रुपये का भुगतान करा लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। जेठवारा थाने के एसएसआई विनीत उपाध्याय के अनुसार चेक का क्लोन बनाकर रुपये उड़ाने वाले आशिफ और सुरेंद्र सिंह को दिल्ली से दबोच लिया गया है। उसके गिरोह में अन्य भी सदस्य हैं, जो फरार हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि अंतू, नगर कोतवाली व जेठवारा में ही कई लोगों के चेक का क्लोन बनाकर रुपये उड़ाए हैं। उनके पास से एटीएम कार्ड, चेक बुक, पैन कार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। सोमवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
अपहरण के आरोपी को दबोचा
रानीगंज। थाने में तैनात दरोगा योगेश चतुर्वेदी ने रविवार की रात गश्त के दौरान गाजी की बाग के पास सूरज सरोज निवासी आमापुर बेर्रा को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर अपहृत किशोरी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। संवाद