फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police arrested two criminals of truck looting gang

ट्रक चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Wed, 03 Mar 2021 01:26 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two criminals of truck looting gang
लालगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार ट्रक चोरी करने के आरोपी। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। लालगंज पुलिस व स्वाट टीम ने ट्रक चुराने वाले गैंग के दो बदमाशों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी के तीन ट्रक बरामद किए गए। गैंग के चार सदस्य घर से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि ट्रक चोरी करने वाले बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस व स्वाट टीम को लगाया गया था। सोमवार की रात वर्मा नगर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने मसीद खान पुत्र जुमई खान निवासी कुल्हीपुर मानधाता व निसार पुत्र सिराज निवासी कमौरा तेजगढ़ लालगंज को दबोच लिया। उनके पास से चोरी का ट्रक भी बरामद किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के दो और ट्रक बरामद किए। पूछताछ में मसीद ने बताया कि उसके पास से बरामद ट्रक बीते वर्ष दिसंबर माह में उसने साथी सलाउद्दीन निवासी तेजगढ़ कमौरा, गिरजाशंकर यादव निवासी मऊआइमा प्रयागराज, मजहर निवासी बोझवा बरिस्ता लालगंज और आजाद निवासी कुल्हीपुर थाना मानधाता के साथ मिलकर लालगंज कोतवाली के सामने से चोरी किया था।
विज्ञापन

वारदात के दौरान कार से बैटरी लेकर आए और उसे ट्रक में लगाकर चालू कर लेकर चले गए। कुछ दूर जाने के बाद ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम को तोड़ दिया। बाद में एक सूनसान जगह पर ट्रक के चेचिस व नंबर को बदल दिया। ट्रक के रंग को बदलवाया, मगर इंजन नंबर वही था। इसके अलावा दो अन्य ट्रक हाईवे के किनारे से चोरी किए गए थे। उनका भी चेसिस नंबर बदल दिया गया, मगर इंजन नंबर नहीं बदला जा सका। पुलिस ने मसीद व सिराज को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने महिलाओं को झांसा देकर लाखों के जेवरात उड़ाए
पट्टी। आसपुर देवसरा के शैलखां में बाइक सवार टप्पेबाजों ने झांसा देकर महिलाओं के लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। ठगी का एहसास होने पर महिलाओं ने शोर मचाया, मगर तब तक देर हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
देवसरा के शैलखां में मायके आई विवाहिता वंदना तिवारी के घर मंगलवार को बाइक से दो युवक पहुंचे। उस समय घर पर कोई पुरुष नहीं था। युवकों ने खुद को आईएमसी कंपनी का कर्मचारी बताया। कहा कि वे पुराना बर्तन व घरेलू सामान पाउडर की मदद से नए की तरह चमका देते हैं। यह देख पड़ोस की ऊषा शुक्ला, श्याम कुमारी, संकठा शुक्ला भी आ गईं। दोनों युवकों ने बर्तनों के बाद चांदी के आभूषण भी चमका कर दिखाए। उनके झांसे में आकर महिलाओं ने करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण बर्तन में केमिकल डालकर रख दिया। महिलाओं के हाथ में भी दोनों ने केमिकल लगा दिया। इस बीच पलक झपकने के साथ बर्तन से जेवरात गायब कर दिए। जब भगोने को महिलाओं ने गर्म करने के बाद खोला तो जेवरात गायब मिले। तब तक दोनों टप्पेबाज भाग निकले थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।

पुलिस पर तोड़फोड़ व जेवरात लूटने का आरोप
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर निवासी इसराइल ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में एसओजी व पट्टी पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व बेटे और उसके साथियों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की आशंका जताई है। उसका आरोप है कि सोमवार की शाम दबिश के दौरान पुलिस ने उसके घर में शादी में मिले सामान तोड़ दिए। उसकी बहू के जेवरात व रुपये भी उठा ले गए। दूसरे लोगों के घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की। नगर कोतवाल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed