{"_id":"646fa7deeabf50f9f9041a53","slug":"police-arrested-the-accused-fiance-who-shot-the-girl-pratapgarh-news-c-3-1-ald1011-139325-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: युवती को गोली मारने वाले आरोपी मंगेतर को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: युवती को गोली मारने वाले आरोपी मंगेतर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 25 May 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 25 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
युवती को गोली मारने वाले आरोपी मंगेतर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पट्टी। कोतवाली पुलिस ने कठार गांव में युवती की हत्या के मामले में आरोपी मंगेतर को हिरासत में लिया है। मामले में युवती के पिता की तहरीर की तहरीर पर मंगेतर के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली क्षेत्र के कठार गांव के रहने वाले चंद्रभान सिंह की पुत्री करिश्मा को उसके मंगेतर राकेश उर्फ रिंकू सिंह ने बुधवार की भोर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह स्वयं भी सई नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया था। आसपास के लोग उसे नदी से बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएससी रानीगंज भिजवाया था। रानीगंज सीएससी से हत्यारोपी मंगेतर को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया था।
आरोपी युवक को पकड़कर देर शाम कोतवाली लाए। राकेश उर्फ रिंकू ने स्वास्थ्य सही न होने की बात बताई तो कोतवाल ने इलाज के लिए सीएचसी पट्टी में भर्ती करा दिया। जहां से बृहस्पतिवार को सीएससी से उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया था। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि इलाज के पश्चात आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अब उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। संवाद