{"_id":"602583748ebc3ee93466948e","slug":"police-arrested-lootera-involving-in-shyam-bihari-loot-crime-pratapgarh-news-ald2990091117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा मार्केट में डकैती में शामिल लुटेरा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा मार्केट में डकैती में शामिल लुटेरा गिरफ्तार
विज्ञापन
police arrested lootera involving in shyam bihari loot crime
प्रतापगढ़। शहर के सराफा मार्केट में सात जनवरी को हुई डकैती में शामिल इनामी बदमाश को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया आभूषण भी बरामद कर लिया। उसके ऊपर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
नगर कोतवाली के श्याम बिहारी गली की सराफा मार्केट में सुरेश सोनी की दुकान में सात जनवरी को डकैती पड़ी थी। जिसमें 90 लाख के जेवरात लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस 13 लोगों को जेल भेज चुकी है। घटना में शामिल चार बदमाश फरार चल रहे थे। बुधवार की रात कोतवाली पुलिस गश्त पर निकली थी। रोडवेज बस डिपो के करीब चेकिंग के दौरान पुलिस ने डकैती में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी सलमान खान पुत्र अब्दुल मन्नान निवासी गोवरधनपुर मानधाता को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसने डकैती में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई एक जोड़ी बाली व झाला बरामद किया है।
दो पशु तस्कर गिरफ्तार
संडवाचंद्रिका। अंतू पुलिस ने शुकुलपुर बाग में दबिश देकर दो पशु तस्करों को दबोच लिया। जबकि चार भागने में कामयाब रहे। बुधवार की रात शुकुलपुर बाग में कुछ लोग एक ट्रक पर मवेशियों को लाद रहे थे। सूचना मिलने पर अंतू पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देख पशु तस्कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने दौड़ाकर दो लोगों को दबोच लिया। उनकी पहचान झगरू वर्मा निवासी नंदलाल का पुरवा व जगदीश यादव निवासी नेवादा गौराडांड के रूप में हुई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।