फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Poisoners made a young man returning home from Mumbai

मुंबई से घर लौट रहे यात्री को जहरखुरानों ने बनाया शिकार

Tue, 06 Sep 2022 07:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Poisoners made a young man returning home from Mumbai
Poisoners made a young man returning home from Mumbai
मुंबई से घर लौट रहे यात्री को जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आशापुर अठगवां निवासी रामकरन सिंह (50) मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। करीब दस माह बाद वह घर आ रहा था। रविवार की शाम उद्योगनगरी एक्सप्रेस से वह प्रतापगढ़ के लिए निकला। सोमवार की रात आठ बजे ट्रेन से प्रतापगढ़ स्टेशन पर उतरने के बाद बाहर घर जाने के लिए साधन ढूंढ रहा था।
इस दौरान जहरखुरानों ने उसे अपना शिकार बना लिया। उसे बेहोश कर 25 हजार नकदी, मोबाइल, कपड़ा, सामान, बैग लूटकर चंपत हो गए। जहरखुरानों ने उसे रानीगंज के शेखूपुर गांव के समीप सड़क किनारे बेहोशी की हालत में फेंक दिया। देर रात ग्रामीणों की उस पर नजर पड़ी।
विज्ञापन

चश्मे की कवर के अंदर मिली पर्ची पर लिखे परिजनों के मोबाइल नंबर पर सूचना देते हुए उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed