फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   PM Pranam Yojana will reduce the use of chemical fertilizers by 25 percent.

Pratapgarh News: पीएम प्रणाम योजना से 25 प्रतिशत कम होगा रासायनिक खादों का प्रयोग

Thu, 21 Sep 2023 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 21 Sep 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
PM Pranam Yojana will reduce the use of chemical fertilizers by 25 percent.
खेतों में रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी की सेहत बिगड़ रही है। जमीन में सल्फर और जिंक जैसे पोषक तत्वों की तेजी से कमी हो रही है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री प्रणाम योजना के माध्यम से खेती में वैकल्पिक और प्राकृतिक जैविक उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने की मुहिम शुरू की है। उम्मीद है इस पहल से रासायनिक उर्वरकों का 25 प्रतिशत प्रयोग कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन



कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020-21, 2021-22 और 2022-23 में यूरिया, डीएपी समेत सभी रासायनिक उर्वरकों की औसत खपत 113670 मीट्रिक टन रही है। जिसे वर्ष 2025-26 तक कम 99748 मीट्रिक टन तक करने का लक्ष्य रखा है। इस अंतर को पाटने के लिए यूरिया की जगह नैनो यूरिया और डीएपी के स्थान पर नैनो डीएपी को प्रचलन में लाने की कोशिश है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत गांव-गांव किसानों को जागरूक किया जाएगा कि अधिक रासायनिक खाद के प्रयोग से खेतों का क्या नुकसान होगा। बताया जाएगा कि रासायनिक खाद का अधिक प्रयोग करने से लोग अनेक गंभीर बीमारियों का भी शिकार होते हैं। इससे बचने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------
कंपोस्ट और वर्मी कंपोस्ट पर अधिक दिया जाएगा जोर
कंपोस्ट और वर्मी कंपोस्ट पर अधिक प्रयोग करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि कंपोस्ट से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ने के साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद होगी।




---------
रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी किसानों को अभी नहीं है। जब उन्हें इसकी जानकारी होगी, तो वे स्वत: रासायनिक खादों का प्रयोग करना कम कर देंगे । इससे जिले में मांग कम हो जाएगी। उन्हें प्राकृतिक खाद के प्रयोग के लिए जागरूक किया जाएगा।
- अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed