फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Plot to rob ATMs to repay debt

कर्ज चुकाने के लिए रची एटीएम लूटने की साजिश

Thu, 02 Jul 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Plot to rob ATMs to repay debt
Plot to rob ATMs to repay debt - फोटो : PRATAPGARH
फतनपुर इलाके में पेट्रोलपंप पर स्थित एटीएम से कैश लूटने में विफल होने पर पंप मालिक के बेटे समेत दो लोगों को गोली मारकर भागने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस का दावा है कि उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। पूछताछ में उसने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए उसने एटीएम लूटने की योजना बनाई थी। पकड़े जाने के भय से घबराकर फायरिंग करने लगा।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया कला में हरीलाल चौरसिया का पेट्रोलपंप है। परिसर में ही प्राइवेट कंपनी का एटीएम लगा है। जिसमें हर दिन हरीलाल का बेटा संतोष चौरसिया कैश डालता हे। निकासी के हिसाब से उसे कमीशन मिलता है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह एटीएम में कैश डालने के दौरान दो बदमाशों ने रुपये लूटने में नाकाम होने पर संतोष व पंप पर पेट्रोल लेने आए ग्राहक रमाकांत को गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल रमाकांत का उपचार प्रयागराज के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी केबी सिंह कई घंटे तक मौके पर डेरा डाले रहे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बुधवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एटीएम लूटने में विफल होने पर गोली मारने वाले बदमाशों को देर रात चिह्नित कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद उसकी धरपकड़ के लिए रानीगंज सीओ डा. अतुज अंजान त्रिपाठी, स्वॉट टीम व फतनपुर पुलिस लगी हुई थी। बुधवार भोर में संडौरा नहर पुलिया के पास से पुलिस मुठभेड़ में लूट में नाकाम बदमाश सुशील कुमार सिंघानिया पुत्र बनवारीलाल निवासी संडौरा रानीगंज को दबोच लिया गया। उसका साथी प्रदीप कुमार पुत्र बलदेव निवासी संडौरा मौका पाकर भागने में कामयाब रहा।
तलाशी के दौरान सुशील के पास से पिस्टल, बाइक, मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड व 740 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में सुशील ने बताया कि लॉकडाउन में वह काफी कर्जदार हो गया था। उधार रुपये चुकता करने में उसे समस्या आ रही थी। 20 जून को उसने पेट्रोलपंप पर संतोष को एटीएम में कैश डालते देखा था। जिसके बाद उसने लूट की योजना बनाई और इसके लिए तीन दिनों तक रेकी की। हर बार संतोष अकेले ही कैश डालने एटीएम आया था। लूटपाट के दौरान संतोष भिड़ गया था। जिसके बाद उसने फायर कर दिया। भागने के दौरान रमाकांत बाइक के आगे आ गया। जिसके चलते उसे गोली मारनी पड़ी। पुलिस भागने वाले प्रदीप की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फतनपुर पुलिस ने सुशील को जेल भेज दिया।
एटीएम से मिले फुटेज से लुटेरे की हुई पहचान
पेट्रोलपंप पर लगा सीसीटीवी कैमरा बेकार निकला, लेकिन एटीएम में लगा सीसीटीवी कैमरा काम कर गया। कंपनी के कर्मचारियों को बुलाने के बाद स्वॉट टीम ने उसका फुटेज खंगाला। जिसमें रुपये निकालने का नाटक कर रहे बदमाश की तस्वीर मिल गई। उसने गमछा लपेट रखा था लेकिन ऊपरी हिस्सा साफ दिखने के कारण उस तक पहुंचने में पुलिस को अधिक वक्त नहीं लगा।

लॉकडाउन कर्ज ने बनाया लुटेरा
फतनपुर के पटहटिया कला में पेट्रोलपंप के एटीएम से लूट में विफल बदमाश ने मंगलवार को पेट्रोलपंप संचालक के बेटे संतोष चौरसिया व ग्राहक रमाकांत यादव को गोली मार दी थी। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश सुशील ने बताया कि उसने रोजी-रोटी के लिए मैजिक डाला खरीदा है। डाला में गन्ने की जूस की दुकान के खोलने के लिए जनवरी में उसने कर्ज लिया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते दुकान नहीं चली। इसके लिए उसने कई लोगों से दो लाख से ज्यादा कर्ज लिया था। अब कर्ज देने वाले तगादा करने लगे थे। काफी प्रयास के बाद भी कर्जऊ अदा नहीं हो सका। इस बीच एटीएम से रुपये निकालने के दौरान संतोष को अकेले रुपये लोड करते देख उसने लूट की योजना बना डाली। यह उसकी पहली घटना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed