{"_id":"66aaab668ae3620c68080467","slug":"pipeline-burnt-by-fire-in-oxygen-plant-of-womens-hospital-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-121786-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: महिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में आग से जली पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: महिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में आग से जली पाइपलाइन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से ऑक्सीजन पाइपलाइन जल गई। वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप है। मरीजों की सहूलियत के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की गई है। सीएमएस ने इसकी सूचना मैकेनिक को दे दी है।
जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगा है। सीएमएस डॉ. रीना प्रसाद ने बताया कि 10.30 से 11.45 बजे के बीच अचानक प्लांट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठने पर लोग परेशान हो गए। आननफानन फायर किट से आग बुझाई गई। आग लगने के कारण ऑक्सीजन पाइपलाइन जल गई। इससे वार्डों में आपूर्ति ठप हो गई।
उन्होंने बताया कि मरीजों के लिए सिलिंडर मंगाए गए हैं। सभी वार्डों में ऑक्सीजन सिलिंडर रख दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी लखनऊ के मैकेनिक को दे दी गई है। दो दिन के भीतर मैकेनिक इस समस्या को दूर कर देंगे।