फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pickup hits three bike riders, condition critical

Pratapgarh News: पिकअप ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pickup hits three bike riders, condition critical
फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा बड़ी नहर के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे अनियंत्रित पिकअप ने एक के बाद एक तीन बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक चालक घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

फतनपुर थाना के सेनापुर निवासी घनश्याम तिवारी (50), लक्ष्मी नारायण व नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले शिवम (45) अलग-अलग बाइक से प्रतापगढ़ की ओर जा रहे थे। सुवंसा बड़ी नहर के पास बादशाहपुर की ओर से आ रहे पिकअप ने बारी-बारी से तीनों बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तीनों को गौरा सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया। फतनपुर एसओ मनीष तिवारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed