फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pickup got blown to pieces after collision with truck, driver was stuck for an hour

Pratapgarh News: ट्रक की टक्कर से पिकअप के परखचे उड़े, घंटे भर फंसा रहा चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pickup got blown to pieces after collision with truck, driver was stuck for an hour
हाईवे पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से सब्जी लादकर जा रहा पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह करीब एक घंटे तक पिकअप के अंदर फंसा रहा। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

रायबरेली के सलवन मंडी से प्रयागराज जिले के मऊआइमा निवासी शिव कुमार (40) पिकअप पर सब्जी लादकर वापस जा रहा था। बृहस्पतिवार की भोर चार बजे के करीब लालगंज कोतवाली के लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर नया पुरवा के समीप अज्ञात ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर में पिकअप के परखचे उड़ गए और चालक शिव कुमार उसमें फंस गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पिकअप में फंसे चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया है। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed