फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pharmacists from across the district roared for demands

मांगो को लेकर गरजे जिलेभर के फार्मासिस्ट

Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists from across the district roared for demands
विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित जिलेभर के फार्मासिस्टों ने मंगलवार को भी सुबह दो घंटे तक कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। मांगें पूरी न होने पर पूरी तरह से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एसबी शुक्ल के नेतृत्व में फार्मासिस्ट सुबह आठ बजे से 10 बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे। फार्मासिस्टों ने दवा काउंटर, स्टोर आदि पर ताला जड़ दिया। इससे मरीज और तीमारदारों को परेशान होना पड़ा। इमरजेंसी वार्ड के तीमारदारों ने बाहर मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदीं।
विज्ञापन

इसी तरह जिले के ग्रामीण इलाकों में स्थित सीएचसी-पीएचसी में तैनात फार्मासिस्टों ने भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। दस बजे फार्मासिस्ट काम पर लौटे। इसके बाद स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आ सकीं। प्रदर्शन करने वालों में राकेश कुमार यादव, संदीप कुमार, राजेंद्र वर्मा, सुरेंद्र कुमार, राजन शुक्ला, प्रेमप्रकाश, कैलाशनाथ, आरसी वर्मा आदि फार्मासिस्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed