{"_id":"6500889f447af3ec5700dbe4","slug":"people-wandering-to-update-aadhar-card-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-4205-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए भटक रहे लोग
Tue, 12 Sep 2023 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 12 Sep 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
प्रधान डाक घर में आधर कार्ड अपग्रेट कराने को आये अपनी बारी के इंतजार में बैठे लोग। संवाद
डाकघर में सिर्फ एक घंटे होता है फॉर्म का वितरण, बैंकों में दोपहर बाद अपडेट होता है आधार
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के लोग आधार कार्ड कहां अपडेट कराए, इसके लिए जिला प्रशासन की पहल निरर्थक साबित हो रही है। आधार कार्ड अपडेट न होने से किसी की पेंशन रुकी है तो कोई सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहा है। प्रधान डाकघर में नौ से 10 बजे के बीच ही आधार अपडेट कराने का फॉर्म दिया जाता है। उसके बाद आने वाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। बैंकों में दोपहर तक बैंकिंग कार्य होने के बाद ही आधार अपडेट करने का कार्य शुरू किया जाता है।
जिले के सवा चार लाख लोगों का आधार कार्ड अपडेट नहीं हुआ है। उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। मंगलवार को प्रधान डाकघर में आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए आने वालों को निराश होना पड़ा। प्रधान डाकघर समेत कई बैंकों में आधार कार्ड अपडेट कराने वालों की लाइन लग रही है।
क्या कहते हैं पीड़ित
-- -- -- -- -- -- -- --
सप्ताह भर से भटक रहीं हैं वृद्धा
प्रधान डाकघर में आई घाटमपुर की रामकली (75) ने बताया कि आधार कार्ड अपडेट नहीं होने से पेंशन बंद हो गई है। एक सप्ताह से चक्कर लगा रही हूं, मगर कोई सुनने को तैयार नहीं है। आज फॉर्म नहीं मिला, इसलिए वापस जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
गांव में काम नहीं करता है सर्वर, शहर में रहती है भीड़
मंगरौरा के कांधरपुर निवासी केशव पांडेय ने बताया कि गांव में ज्यादातर सर्वर काम न करने की वजह से आधार कार्ड अपडेट नहीं पाता है। गांव में दो बार कोशिश करने बाद आज प्रधान डाकघर आया, लेकिन फॉर्म ही नहीं मिला। अब अपडेट कराने के लिए कहां कहां भटके।