फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   people should do the change in his conduct

लोगों के आचरण में बदलाव की जरूरत : मनोज

Sun, 22 Dec 2019 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
people should do the change in his conduct
किशोरी सदन में एवीवीपी के 59वें प्रांत अधिवेशन में जुटे कार्यकर्ता। - फोटो : PRATAPGARH
लोगों के आचरण में बदलाव की जरूरत : मनोज
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत का 59वां प्रांत अधिवेशन
प्रतापगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के 59वें प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन भाषण सत्र को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय प्रकाशन एवं प्रशिक्षण प्रमुख मनोजकांत ने युवाओं का आह्वान किया कि सामूहिकता की भावना से कार्य करें। समाज में लोगों के आचरण में बदलाव लाने की जरूरत है। जो युवा जिस क्षेत्र में रुचि रखता हो, उसी क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ दे। ऐसा करने का कार्य एबीवीपी कर रहा है। ऐसा होने से आज का युवा उद्यमी बन कर दूसरों को रोजगार से जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति पर बोलते हुए कहा कि अज्ञानता के कारण बवाल मचा हुआ है। इस विषय पर युवाओं से लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। भाषण सत्र के बाद दोपहर में विभाग वार छात्र-छात्राओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बीएचयू और इलाहाबाद विश्वविद्यालय की विभाग में प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, प्रांत छात्रा प्रमुख सीमा सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी, मिर्जापुर विभाग पूर्व प्रांत अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र त्रिपाठी, काशी प्रांत विभाग अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख हरिबोरिकर ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गड़िया, सांसद संगमलाल गुप्ता, विधायक धीरज ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, भाजयुमो काशी प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री वरुण प्रताप सिंह, नगर प्रमुख रवि प्रकाश सिंह, रमेश मिश्र आदि मौजूद रहे ।
प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन व्यावहारिक सत्र में प्रतिनिधियों ने आपसी संवाद किया। संवाद के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने समाज में सोशल मीडिया का प्रयोग और प्रभाव, आरटीआई, नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन, मंचीय गतिविधि के बारे में जाना।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 59 वें प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन देर शाम खुले अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में निधि त्रिपाठी, डॉ. अखिलेश पांडेय, सुधांशु शेखर सिंह, मनीषा, प्रेमा, शिवम पांडेय, शिवम सिंह, निर्भय द्विवेदी ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 59वें प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम सुरक्षा व्यवस्था लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। मगर अचानक उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। इससे सारी तैयारी धरी की धरी रह गई।

शहर के किशोरी सदर में एबीवीपी के तीन दिवसीय 59वें प्रांत अधिवेशन का कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन डिप्टी सीएम को करना था, मगर एनआरसी व कैब के विरोध प्रदर्शन के चलते उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया था। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को उनका कार्यक्रम निर्धारित हुआ। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर शहर में तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गईं। सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर की लैडिंग होनी थी। ऐसे में पुलिस लाइन से लेकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई थी। पुलिस लाइन से वह सीधे किशोरी सदन मेें आयेाजित कार्यक्रम मेें शामिल होते। मगर एकाएक उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। इससे प्रशासन की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed