फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   People scrambling all day long due to BSNL service demolition

बीएसएनएल सेवा ध्वस्त होने से दिनभर हलाकान रहे लोग

Mon, 29 Jan 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 29 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में बेपटरी हो चुकी बीएसएनएल की सेवा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। और लोग हलाकान हो रहे हैं। बीते कुछ महीनों से प्रतिदिन भारत सरकार निगम लिमिटेड की सेवा धड़ाम हो गई। मोबाइल से बात करना मुश्किल हो गया है। शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता हो जब बीएसएनएल सिम धारक उपभोक्ताओं के मोबाइल से नेटवर्क गायब न होता हो।
विज्ञापन


सोमवार को दिनभर तहसील क्षेत्र के लोग बीएसएनएल में आई खराबी से हलाकान हुए। नेटवर्क रहने के बाद भी लोगों का मोबाइल पहुंच से दूर बताता रहा। नेटवर्क में खराबी से फोन करना तो दूर की बात है किसी का फोन तक नहीं आया। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। मोबाइल के साथ ही ब्राडबैंड सेवा व बेसिक फोन का भी खराब दौर चल रहा है। इंटरनेट सेवा कब ठप हो जाए और कब बेसिक फोन डेड हो जाए उपभोक्ताओं को छोड़िए, विभागीय अफसरों तक को पता नहीं रहता।
विज्ञापन


कभी लोकल फाल्ट तो कभी जिले से वाराणसी से खराबी बताई जाती है। ऐसे में बीएसएनएल उपभोक्ताओं में निराशा है। वहीं विभाग को भी आए दिन लाखों के राजस्व की चपत लग रही है। निजी कंपनियों के सिम खरीदने की होड़ दुकानों में देखी जा रही है तो सरकारी कंपनी बीएसएनएल के  सिम की बिक्री का टोटा पड़ गया है। इसके बाद भी विभाग खराबी ठीक करने के प्रति गंभीर नहीं है और उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। इस बारे में टीडीएम कार्यालय से बताया गया कि खराबी गैरजनपद से हुई है, ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed