फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   people did not follow the lockdown

लॉकडाउन बेअसर: शहर से गांव तक उड़ रहीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Tue, 21 Apr 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
people did not follow the lockdown
people did not follow the lockdown - फोटो : PRATAPGARH
कोरोना महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन के बीच चार घंटे खुलने वाले बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग कोई मायने नहीं रखती। दुकानदारों के साथ ग्राहक भी संक्रमण से बचाव के तौर-तरीके जानने के बाद भी अमल नहीं कर रहे। पुलिस भी ढिलाई बरत रही है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। पुलिस के हरकत में आने के बाद भले ही थोड़ी देर के लिए व्यवस्था बनने लगे, लेकिन हटते ही दुकानदार व ग्राहक मनमानी करने लग रहे हैं।
विज्ञापन

कोहड़ौर-पट्टी मार्ग पर स्थित मदाफरपुर बाजार में सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगा था। भोर से ही बाजार सजने लगा। साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने वाले ग्राहकों की भीड़ भी आ गई। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश दिया गया था। बाजार के बाहर पुलिस भी मौजूद थी। खाने-पीने की सामाग्री के साथ ही रोजमर्रा का सामान खरीदने वालों की भीड़ इस कदर उमड़ी कि बाजार के बाहर सड़क तक जाम की समस्या पैदा हो गई। जाम में लोगों को जूझना पड़ा। इनमें तमाम लोगों ने मॉस्क भी नहीं पहन रखे थे।
विज्ञापन

शहर में चार घंटे तक खुलने वाले बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यह ड्यूटी पर समय से आ जाते हैं, लेकिन बाजार में भीड़ लगने के दौरान कुर्सियां तोड़ने लगते हैं। जबकि बाजार में धक्कामुक्की होती रहती है। जबकि अधिकारियों द्वारा सभी को बराबर निर्देश दिया जाता रहता है कि वे लोग लगातार बाजारों में भ्रमण करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराएं। तमाम दावों के विपरीत शहर की गल्ला मंडी से लेकर सब्जी मंडी में धक्कामुक्की करते लोग नजर आते हैं। यहां तक कि चौक घंटाघर पर स्थित मेडिकल स्टोर पर पूर्व में कई गईं व्यवस्थाएं अब दम तोड़ती नजर आ रही हैं। अधिकारियों के आने की भनक लगती है तब पुलिसकर्मी कुर्सियां छोड़कर सोशल डिस्टेंसिंग देखने निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत कटरामेंदनीगंज में भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। सुबह से ही बाजार में लोगों की भीड़ जुट जाती है। मामला संज्ञान में आने के बाद एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सीओ सिटी अभय
पांडेय कई चक्कर लगाकर लोगों को समझाने के साथ ही चेतावनी भी दे चुके हैं। इसके बाद भी लोग मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बाजार में 150 सब्जी के दुकानदार हैं। पुलिस अफसरों के समझाने व चेतावनी का किसी पर कोई असर नहीं है। यहां तक कि कई दुकानों पर ब्लैक में गुटका भी बेचा जा रहा है।

पुलिस अफसरों के तमाम आदेशों के बाद भी कटरागुलाब सिंह पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी लापरवाह बने हुए हैं। बाजार खुलने व बंद होने से उनका कोई मतलब नहीं रहता। नाम के लिए पुलिसकर्मी केवल एक चक्कर लगाकर चौकी पर बैठ जाते हैं। पुलिस की ढिलाई के कारण बाजार में सामाजिक दूरी को दरकिनार कर लोग खरीदारी करते नजर आते हैं। दुकानदार भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए कोई प्रयास नहीं करते। ग्राहक भी जल्दी के चक्कर में धक्कामुक्की कर सामान लेने की फिराक में लगे रहते हैं। इलाके में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में पुलिस की लापरवाही से भीड़ लगती है। दुकान लगाने वालों को दूर-दूर भी नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed