फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   people demonstrated and jam the road in kunda after death of gajadhar

मारपीट में घायल ग्रामीण की मौत से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Wed, 03 Mar 2021 01:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
people demonstrated and jam the road in kunda after death of gajadhar
कुंडा के जगदीशपुर रहवई गांव में जाम लगाने के बाद परिजनों को समझाते कोतवाल डीपी सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
कुंडा। मारपीट में घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई। मंगलवार को शव घर पहुंचा तो लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने शव रखकर कुंडा- करेंटी मार्ग पर जाम लगा दिया। वह हत्या का मुकदमा दर्ज करने व आर्थिक मदद मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार की जिद कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने व उनकी मांगों को पूरा कराने के आश्वासन पर लोगों ने जाम खत्म किया।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रहवई जगदीशपुर निवासी गजाधर प्रसाद (50) के ऊपर 24 फरवरी को गांव के ही धीरेंद्र सरोज ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रयागराज में उसका इलाज चल रहा था। पत्नी मीना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए धीरेंद्र को जेल भेज दिया। उधर, सोमवार को गजाधर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार को शव घर आते ही कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना में हत्या का मुकदमा दर्ज करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर कुंडा- करेंटी मार्ग पर नई बाजार के समीप शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर कुंडा कोतवाल मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को समझाया। तब जाकर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

ननिहाल जाते समय छात्र अगवा मां ने दी पुलिस को तहरीर
कुंडा। प्रयागराज में पढ़ाई कर रहा छात्र ननिहाल जाते समय अगवा कर लिया गया। मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने फोन पर अगवा कर बंधक बनाए जाने की जानकारी दी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के बैरहना कुशाहिलडीह निवासी गजानंद यादव का बेटा प्रांजल (16) कक्षा 11 का छात्र है। वह अपनी मां पूर्णिमा के साथ प्रयागराज के अल्लापुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। सोमवार को वह अपनी मां से मामा लालचंद यादव के घर रैयापुर कुंडा जाने की बात कहकर प्रयागराज से निकला। वह ऊंचाहार-दिल्ली एक्सप्रेस से कुंडा आ रहा था। फाफामऊ पहुंचने पर मामा से दिन में करीब 2.30 बजे उसकी बात हुई। उसके बाद प्रांजल का मोबाइल बंद हो गया। भांजे के नहीं पहुंचने पर परेशान लालचंद ने रिश्तेदारों के घर पूछताछ की। रात करीब सवा बजे लालचंद के मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से काल आई। उधर से प्रांजल ने कराहते हुए बताया कि उसे रस्सी से बांधकर रखा गया है।
इसके बाद फोन कट गया। फिर उस नंबर पर कई बार फोन किया गया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। रात में ही परिजनों ने पुलिस को खबर दी। परिजन कुंडा, प्रयागराज का चक्कर लगाते रहे। छात्र की मां पूर्णिमा से पुलिस को मामले की जानकारी दी। कुंडा पुलिस ने प्रांजल का नंबर सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन कानपुर में मिली। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के हुलासगढ़ निवासी राधेश्याम प्रजापति के घर सोमवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेज हुई तो घर में सो रहे लोगों को जानकारी हो सकी। शोर शराबे पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आग की चपेट में आने से चार बकरी जलकर मर गई और गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed