फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   PBPG College won the title by defeating PG College Handia.

Pratapgarh News: पीबीपीजी कॉलेज ने पीजी कॉलेज हंडिया को शिकस्त देकर जीता खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
PBPG College won the title by defeating PG College Handia.
अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में पीबीपीजी कॉलेज सिटी के खिलाड़ियों ने पीजी कॉलेज हंडिया को मात देकर खिताब अपने नाम किया। सोमवार को प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में पीबीपीजी कॉलेज 10-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मुकाबले में प्रतापगढ़ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और विपक्षी टीम गोल के लिए जूझती नजर आई। पीबीपीजी कॉलेज की ओर से जीशान ने पांच गोल दागे। सचिन सरोज ने तीन और अभिषेक सरोज ने दो गोल किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रो. मुन्ना सिंह ने किया। समापन पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान आयोजन सचिव राजीव पाल, प्रशांत, धर्मेंद्र, वैदेही, सचिन शुक्ला, पप्पू रमेश मौजूद रहे। यह जानकारी पीबीपीजी कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी प्रो. उपेंद्र सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed