फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   payment of 413 arab in last day of financial year

वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 413 अरब का हुआ भुगतान

Sun, 31 Mar 2019 12:50 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़ Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 31 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन कोषागार से लगभग 413 अरब का भुगतान हुआ। सुबह से ही ट्रेजरी में भुगतान के लिए बिलों का अंबार लगा रहा। कोषागार में सभी भुगतान को रोककर सिर्फ बिल, वाउचर को निपटाए गए। एरियर, वेतन, बकाया भुगतान के लिए देरशाम तक ट्रेजरी में कामकाज होता रहा।
विज्ञापन


कर्मचारियों का एरियर, वेतन, यात्रा भत्ता और स्टेशनरी के बिल को दबाकर सौदेबाजी करने वाले बाबुओं ने अंतिम दिनों में पत्ता खोला। पुलिस, स्वास्थ्य, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, कृषि विभाग, वाणिज्यकर, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास आदि विभाग से लगभग 413 अरब का बिल ट्रेजरी कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों पर अचानक कार्य बोझ बढ़ गया। इन बिलों को पास करने और भुगतान करने में कर्मचारियों को पसीना छूट गया। शासन ने पहले 25 मार्च और बाद में 30 मार्च को बिल प्रस्तुत करने का अंतिम मौका दिया था।
विज्ञापन


विकास विभाग में करीब 96.31 करोड़, बेसिक शिक्षा विभाग में 42.12 करोड़, स्वास्थ्य विभाग में 56.36 करोड़, पुलिस विभाग में 61.23 करोड़, कृषि विभाग में 78.16 करोड़, अल्पसंख्यक विभाग में 69.32 लाख रुपये समेत तकरीबन 413 अरब रुपये के बिलों का भुगतान किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक बाबू ने बताया कि 31 मार्च को अवकाश होने के बावजूद ट्रेजरी और एसबीआई की शाखाएं खुली रहेंगी। बैंकों में लेनदेन नहीं होगा, लेकिन चालान जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed