फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Patients wandering for medicine and X-ray

प्रतापगढ़ : स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, दवा, एक्सरे को भटकते रहे मरीज

Sat, 30 Jul 2022 12:40 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 12:40 AM IST
सार

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर बृहस्पतिवार को भी राजा प्रताप बहादुर अस्पताल समेत जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर रहे। दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों का कहना है कि नियमों के विरुद्ध स्थानांतरण किए गए हैं।

विज्ञापन
Patients wandering for medicine and X-ray
डॉक्टर - फोटो : demo pic

विस्तार

स्थानांतरण समेत अन्य मुद्दों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों की दो घंटे की हड़ताल मरीजों के लिए मुसीबत बन रही है। बृहस्पतिवार को भी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मरीज दवाओं और एक्सरे के लिए भटकते रहे।

विज्ञापन



राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर बृहस्पतिवार को भी राजा प्रताप बहादुर अस्पताल समेत जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर रहे। दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों का कहना है कि नियमों के विरुद्ध स्थानांतरण किए गए हैं।
विज्ञापन



कर्मचारियों का दो स्थानों पर स्थानांतरण करने के साथ ही दांपत्य नीति का पालन नहीं किया गया है। गंभीर बीमार होने पर भी स्थानांतरण कर दिया गया। इस मौके पर फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष डा. एसबी शुक्ला, राकेश यादव, अनीस अंसारी, बीवी श्रीवास्तव समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, हड़ताल के चलते सुबह दस बजे तक दवा का वितरण नहीं हो सका। जोगापुर की रश्मि एक्सरे के लिए दस बजे तक इंतजार करती रहीं। दहिलामऊ के रहने वाले जीशान, आजाद नगर से आए महमूद, शुकुलपुर के मनोज काउंटर पर दवा के लिए फार्मासिस्ट का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed