{"_id":"6554aa617783b2beb0033a77","slug":"passenger-traveling-in-archana-express-lost-his-life-doctor-not-found-at-the-junction-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : अर्चना एक्सप्रेस में सवार यात्री की चली गई जान, जंक्शन पर नहीं मिले डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : अर्चना एक्सप्रेस में सवार यात्री की चली गई जान, जंक्शन पर नहीं मिले डॉक्टर
Wed, 15 Nov 2023 04:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 Nov 2023 04:54 PM IST
सार
पटना निवासी शशिकांत पाठक (42) का पीजीआई लखनऊ से उसका इलाज चल रहा है। मंगलवार को अर्चना एक्सप्रेस से वह लखनऊ जा रहा था। मां बाराही स्टेशन पार करने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अर्चना एक्सप्रेस में सवार एक यात्री की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। जंक्शन के रेलवे अस्पताल में डॉक्टर न होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन बचाया न जा सका।
विज्ञापन
पटना निवासी शशिकांत पाठक (42) का पीजीआई लखनऊ से उसका इलाज चल रहा है। मंगलवार को अर्चना एक्सप्रेस से वह लखनऊ जा रहा था। मां बाराही स्टेशन पार करने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
टीईटी ने स्टेशन अधीक्षक को सूचित किया। मां बेल्हादेवी जंक्शन के रेलवे अस्पताल में चिकित्सक न होने के कारण स्टेशन अधीक्षक ने 108 एंबुलेंस से शशिकांत पाठक को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक शमीम ने कहा कि शशिकांत की हालत पहले से खराब थी। उसकी इलाज पीजीआई में चल रहा था। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया।