{"_id":"695ab33661fcdb9758009bf2","slug":"parents-can-register-their-complaints-on-the-toll-free-number-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-155951-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: टोल फ्री नंबर पर अभिभावक दर्ज करा सकेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: टोल फ्री नंबर पर अभिभावक दर्ज करा सकेंगे शिकायत
विज्ञापन
शासन ने परिषदीय विद्यालयों की चहारदीवारी पर टोल फ्री नंबर 1800-889-3277 अंकित किए जाने का निर्देश दिया है ताकि अभिभावक और ग्रामीण विद्यालयों की अव्यवस्थाओं की शिकायत कर सकेंगे। टोल फ्री नंबर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण शासन स्तर से किया जाएगा। जांच में लापरवाही मिलने पर शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थिति, देरी से पहुंचने की शिकायतें आम समस्या बन गई हैं। स्वच्छता और विद्यालय संचालन को लेकर भी ग्रामीण अक्सर शिकायतें अफसरों से करते हैं। इस तरह की शिकायतों पर कई शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई भी हो चुकी है। जिले के 2375 परिषदीय विद्यालयों में टोल फ्री नंबर अंकित किए जाने का निर्देश दिया गया है।
टोल फ्री नंबर को विद्यालय की दीवारों पर अंदर और बाहर अंकित किए जाने का निर्देश है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि टोल फ्री नंबर से विद्यालयों की मॉनीटरिंग करने में आसानी होगी। ग्रामीणों को शिकायत के लिए मुख्यालय तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।