{"_id":"6524215f40f5a13cd00919e4","slug":"parent-who-went-to-inquire-about-fee-hike-beaten-up-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-237810-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फीस बढ़ोतरी की पूछताछ को गए अभिभावक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फीस बढ़ोतरी की पूछताछ को गए अभिभावक की पिटाई
Mon, 09 Oct 2023 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 09 Oct 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में बढ़ी फीस की जानकारी करने पर प्रबंधक ने अनुचर के साथ मिलकर अभिवावक के साथ मारपीट की। लालगंज कोतवाली के वर्मा नगर निवासी श्याम सुंदर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी इलाके के एक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा है।
कक्षा में हुई फीस में बढोतरी के बारे में जानकारी हासिल करने वह छह अक्तूबर को विद्यालय पहुंचा। आरोप है कि यहां अभिवावक द्वारा फीस बढ़ोतरी की जानकारी मांगने के दौरान प्रबंधक ने विद्यालय के अनुचर के साथ मिलकर उसे मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने छानबीन के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
..