{"_id":"582f3fca4f1c1b57258fe988","slug":"pandit-ji-take-cheque","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडितजी तो ऑनलाइन लेंगे दक्षिणा, नेग मिलेगा चेक से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडितजी तो ऑनलाइन लेंगे दक्षिणा, नेग मिलेगा चेक से
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
निकाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ और हजार रुपये के नोट बंद होने के बाद बैंकों से नकदी न मिलने से परेशान कुछ लोगों ने शादियों में आ रही परेशानी को दूर करने के लिए नया तरीका निकाला है। वर और कन्या पक्ष के लोग अब पंडितजी को शादी संपन्न कराने के लिए दक्षिणा और चढ़ावा की रकम ऑनलाइन खाते में और चेक के माध्यम से देंगे। पंडितजी भी परेशानी को देखते इसके लिए तैयार हो गए हैं। इतना ही नहीं शादियों में आने वाले प्रजाजन यानि नाऊ, धोबी कुम्हार को भी चेक से नेग देने की तैयारी है। हलवाई, सब्जी वाले, मिठाईवाले और दूधवालों से भी बात चल रही है।
दरअसल, शादियों में मोटे सामानों की खरीदारी के अलावा एक से दस हजार के बीच के ढेर सारे फुटकर खर्च होते हैं। लोगों ने मोटे सामानों की खरीदारी तो जैसे तस कर ली है, लेकिन इन छोटे-छोटे खर्चों में ही नकदी को लेकर समस्या ज्यादा आ रही है। शादी के समय होने वाली पूजा और मंत्रोच्चार के बीच कन्या और वर पक्ष से पंडितजी को रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में यजमान भी होते हैं जिन्हें दोनों पक्षों की तरफ से नेग दिया जाता है। सब्जी, दूध, मिठाई, खोवा के अलावा फुटकर सामानों की खरीदारी में भी नकदी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में लोगों ने अब नया रास्ता निकाला है। माधोगंज चिलबिला निवासी दिनेश शर्मा की बेटी आरती शर्मा की शादी 25 नवंबर को है। शादी की तारीख नजदीक आने के बाद वह नकदी की समस्या को लेकर परेशान थे। अंत में उन्होंने वर पक्ष से बात कर नया रास्ता निकाला। दोनों तरफ से शादी कराने वाले पंडितों से बात की गई और उन्हें ऑनलाइन और चेक से दक्षिणा लेने के लिए तैयार कर लिया गया। उधर, शादी कराने वाले पंडित केदारनाथ ने बताया कि उन्हें चेक से दक्षिणा लेने में कोई परेशानी नहीं है। चाहे नकदी लें या फिर एक बार में चेक से, बात तो एक ही है।