फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Panchayat...came to the reconciliation agreement, gave one

Pratapgarh News: पंचायत...आए थे सुलह-समझौते को, एक को लहूलुहान कर दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Panchayat...came to the reconciliation agreement, gave one
गैस ट्रेलर चलाने को लेकर अंतू थाना क्षेत्र के सेतापुर में मंगलवार को हुई पंचायत में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मामले में पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अंतू के पतुलकी निवासी आदिल (27) और पड़ोसी इशराज पश्चिम बंगाल में गैस का ट्रेलर (कैप्सूल) चलाते हैं। वहीं पर जेठवारा के इनके कुछ संबंधी भी इस काम से जुड़े हैं, जिनसे वाहन चलाने को विवाद हो गया था।
विज्ञापन

तीन दिन पहले आदिल ट्रेलर लेकर घर आया। सेतापुर पचांयत भवन के पास वाहन खड़ा कर घर चला गया। विवाद सुलझाने के लिए मंगलवार को जेठवारा के मनियारपुर के कुछ लोगों के साथ सेतापुर यूनिवर्सल एकेडमी के पास पंचायत बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उनके बीच वाहन चलाने को लेकर बातचीत हो रही थी कि अचानक गालीगलौज शुरू हो गई, मारपीट होने लगी। इस दौरान हमलावरों ने फायर कर दिया। फायरिंग व शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर असलहा लहराते हुए चार बाइकों से भाग निकले। हमले में आदिल घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
घटनास्थल से पुलिस को दो कारतूस का खोखा बरामद हुआ। अंतू थानाध्यक्ष आनंदपाल सिंह ने बताया कि इसराज की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जेठवारा के मनियारपुर निवासी लियाकत व उसके दो बेटे शहजाद, रियासत और पूर्वी सहोदरपुर के रहने वाले सलमान के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया।

चिकित्सकीय रिपोर्ट में टैंकर चालक को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
- शिव नारायण, सीओ सिटी


डर गए स्कूली बच्चे
सेतापुर बाजार के करीब यूनिवर्सल एकेडमी के पास हुई घटना से बच्चे खौफजदा हो गए। शोर-शराबा व गालीगलौज के बीच हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पाते ही लोग मौके पर भागकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed