फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Panchayat gave one lakh to the victims in gang rape case

Pratapgarh News: सामूहिक दुराचार मामले में पंचायत ने पीड़िताओं को दिलाए एक लाख

Tue, 11 Apr 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 11 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Panchayat gave one lakh to the victims in gang rape case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


क्रॉसर--नहीं बनी आरोपी से शादी कराने की बात, एसपी से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव की 27 वर्षीता विवाहिता और उसकी बीस वर्षीया ननद के साथ गांव के ही तीन आरोपियों ने पिस्टल सटाकर सामूहिक दुराचार किया। मामले की शिकायत पुलिस तक न पहुंचे इसके लिए पीड़िता के पति की पिटाई भी की गई। बाद में पंचायत ने आरोपियों को बतौर मुआवजा पीड़िताओं को एक लाख रुपए देने का फरमान सुनाया।
पंचायत में पीड़ित परिवार के लोगों ने बीस वर्षीया युवती से दुराचार करने वाले आरोपी पर उससे शादी करने का दवाब भी बनाया लेकिन उनकी बात दरकिनार कर दी गई। पंचायत ने आरोपियों पर एक लाख रुपए का मुआवजा देने का फरमान जारी करते हुए उसका भुगतान करने का फरमान सुनाया।
विज्ञापन

बाद में पीड़ित परिवार ने एसपी से मिलकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी को दिए पत्र में यह भी आरोप लगाया कि कंधई थाने की पुलिस ने आरोपियों से धन उगाही की है, इससे कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ने पूरे मामले की जांच कराने के बाद कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती 26 मार्च को 27 वर्षीय महिला अपनी बीस वर्षीया ननद के साथ घर के करीब ही जंगल में शौच को जा रही थी। आरोप है कि गांव के ही तीन आपराधिक किस्म के युवकों ने दोनों पर पिस्टल सटाकर धमकाया, फिर उनके साथ सामूहिक दुराचार किया। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को देने पर जान से मारने की धमकी थी। महिला ने मामले की जानकारी पति को दी, तो वह पुलिस से शिकायत करने कंधई थाने जाने लगा लेकिन उसे रास्ते में रोककर आरोपियों ने पीटा। गांव के लोगों को मामले की जानकारी हुई तो आरोपियों के प्रभाव की वजह से बीते सप्ताह पंचायत हुई।
000
हरे पेड़ की कटान पर मुकदमा दर्ज
संड़वा चंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के पूरब गांव निवासी किशन सिंह ,शुभम सिंह व शिवम पांडेय रविवार को गांव में ही नीम का हरा पेड़ काट रहे थे। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मशीन को भी अपने कब्जे में ले लिया।
आरोप है कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को थाने से छोड़ दिया। अंतू पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
00
रंजिश में घर में घुसकर महिला को पीटा
संड़वा चंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव की साजिदा बेगम का आरोप है कि रविवार की शाम उसकी बकरी घर के पास ही चारा खा रही थी। रंजिश की वजह से हजरातुल , मोहम्मद इबरार , सिताराबानो उनकी बकरियों को मारने लगे तो विरोध करने पर पीड़िता को आरोपियों ने पीटा। मामले की शिकायत पर अंतू पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
इधर चौबेपुर गांव की ममता पांडेय को रास्ते के विवाद को लेकर रविवार को पड़ोसी सीमा पांडेय ,अनुराधा पांडेय , सुनील ने पीटा था । मामले में सोमवार को अंतू पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया। दूसरे पक्ष से सीमा पांडेय की शिकायत पर पुलिस ने जगदीश, उसकी बहू ममता पांडेय पर भी मारपीट का केस दर्ज किया है।
00
रास्ता बंद करने की एसपी से की शिकायत
शिवगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के परसनी गांव में वर्षों पुराने आम रास्ते को बंद किया जा रहा है। गांव के ओमप्रकाश ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि राजस्व टीम ने रास्ते की पैमाइश कराई थी, बावजूद इसके पुलिस की कार्रवाई नहीं होने से रास्ता बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
00
तमंचा व कारतूस के साथ दो आरोपियों को पकड़ा गया
प्रतापगढ़। जेठवारा पुलिस ने जनता इंटर कालेज के पास रविवार की रात मानधाता के हैंसी गांव के संदीप व शिवरा गांव के पंकज को तमंचा व कारतूस के साथ चोकिंग के दौरान पकड़ा। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया।
मानिकपुर पुलिस ने रहमत अली मोड़ के पास रविवार को मिरगढ़वा गांव के बबलू को तमंचा संग पकड़ा। लीलापुर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे गाबी महुआवन गांव के नफीस को रविवार की रात थाना क्षेत्र के बहुचरा गांव के पास पकड़ा। सभी आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। संवाद
00
बंद मकान से हजारों का सामान समेट ले गए चोर
रानीगंज। थाना क्षेत्र के खुशीहालगढ़ गांव में राजकुमार तिवारी पूरा परिवार काम धंधे के सिलसिले में दिल्ली रहता है। राजकुमार के दो और भाई भी वहीं उनके साथ रहते हैं। तीनों भाई अपने घरों में ताला बंद कर दिल्ली में हैं।

रविवार की देर रात अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर में रखा हजारों का सामान समेट लिया। मामले की जानकारी के बाद पड़ोसियों की मदद से पहुंची पुलिस ले जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed