{"_id":"5fcfaf2f8ebc3ecfe11cb65a","slug":"panchayat-elections-95-lakh-ballots-to-be-held-in-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: जनवरी में आएंगे 95 लाख मतपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: जनवरी में आएंगे 95 लाख मतपत्र
Tue, 08 Dec 2020 10:22 PM IST
विनोद सिंह
Pratapgarh
Pratapgarh
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली से 95 लाख मतपत्र लाने की तैयारी के साथ ही स्ट्रांग रूम की व्यवस्था प्रशासन ने शुरू कर दी है। जनवरी के तीसरे सप्ताह में मतपत्र लेकर अफसर व कर्मचारियों की टीम आएगी। इसके लिए मतपत्र अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। वहीं संभावित उम्मीदवार चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. रघुराज सिंह को मतपत्र प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा दो अफसरों को सहायक मतपत्र अधिकारी बनाया गया है। इन सभी को दिल्ली से 95,43,100 मतपत्र दिल्ली से लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
प्रत्याशियों को देना होगा शपथ पत्र
पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को शपथ देना होगा। प्रत्याशियों को चार सेट में नामांकन करने की छूट दी जाएगी। ग्राम प्रधान, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों को निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र देना होगा। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को घोषणा पत्र देना होगा।
विज्ञापन
एक नजर मतपत्रों की संख्या पर
पद मतपत्रों की संख्या
प्रधान 12,53100
सदस्य ग्राम प्रधान 27,68300
सदस्य जिला पंचायत 27,55600
क्षेत्र पंचायत सदस्य 27,66100