फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Panchayat Election: 44 poling booth decreased in district

जिले में घट गए 44 मतदान स्थल व 16 मतदान केंद्र

Thu, 11 Mar 2021 12:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election: 44 poling booth decreased in district
Panchayat Election: 44 poling booth decreased in district
प्रतापगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्र फाइनल हो गए हैं। मतदान केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। अभी तक जिले में 3605 मतदान स्थल थे, जो अब घटकर 3561 हो गए हैं। इसी तरह 1390 के स्थान पर अब 1374 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान केंद्र पंचायत के दो किमी के दायरे में होंगे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन 15 मार्च को होगा। इसके बाद किसी भी दिन चुनाव का एलान हो सकता है। इसलिए जिले में चुनाव की तैयारियों में तेजी आ गई है। जिले के 17 विकासखंडों में 1193 ग्राम पंचायतें हैं। हर पंचायत में मतदान केंद्र हैं। अभी तक जिले में कुल 3605 मतदान स्थल थे। जिसमें से 33 मतदानस्थल घट गए हैं और अब इनकी संख्या 3561 पहुंच गई है। 1390 मतदान केंद्रों में 11 केंद्र घट गए हैं। जिससे अब संख्या 1374 पर पहुंच गई है। जिले में कुल 2620052 मतदाता हैं। जबकि वर्ष 2015 के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 2472462 थी और 1255 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ था। इस बार 62 ग्राम पंचायतें नगर पालिका के सीमा विस्तार और नवसृजित नगर पंचायतों में शामिल हो चुकी हैं। सबसे अधिक सदर विकासखंड से 19 गांव शहर में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

एक करोड़ 10 लाख मतपत्रों की हो रही रखवाली
पंचायत चुनाव के लिए इस बार आयोग ने एक करोड़ दस लाख मतपत्र भेजे हैं। जिसे स्ट्रांग रूम में रखा गया है। पुलिसकर्मी मतपत्रों की सुरक्षा में दिन-रात लगे हुए हैं। अधिकारी बराबर बाक्स में बंद मतपत्रों की निगरानी करने पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना मतपत्र किस पद के लिए पहुंचा
सदस्य ग्राम पंचायत 2768300
प्रधान 2769400
सदस्य क्षेत्र पंचायत 2766100
जिला पंचायत सदस्य 2766600
पुलिस नहीं दर्ज कर रही मुकदमा
प्रतापगढ़। मानधाता के दानपुर निवासी अवनीश कुमार तिवारी को मंगलवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीटकर सोने की चेन व हेलमेट छीन लिया था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी, लेकिन कोई नहीं मिला। अवनीश को बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। नगर कोतवाल को पीड़ित ने तहरीर दी, मगर पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।

मंगरौरा पहुंचे एसपी, व्यापारी से ली जानकारी
मदाफरपुर। पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा बुधवार को कोहड़ौर व कंधई इलाके में चेकिंग व्यवस्था देखने के निकले। वह मंगरौरा बाजार होते हुए मदाफरपुर पहुंच गए। मंगरौरा में कुछ दिनों पहले 16 लाख की लूट का खुलासा करने में मदाफरपुर बाजार के किराना दुकानदार रामजी जायसवाल को सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि उनके यहां लगे सीसीटीवी की मदद से ही बदमाशों तक पुलिस पहुंचने में कामयाब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed