{"_id":"f98afda74f0e040493c7b2813fafa571","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव कराने के लिए बाहर से मांगी गई फोर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव कराने के लिए बाहर से मांगी गई फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन संग पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए बाहर से एक हजार पुलिसकर्मियों की डिमांड की गई है। नए मतदान केंद्रों ने पुलिस महकमे की परेशानी बढ़ा दी है।
पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अभी से पुलिस तैयारियों को अमली जामा देने लगी है। सामान्य, संवेदनशील, अतिसंवदेनशील व अतिसंवेदनशील प्लस केंद्रों के निर्धारण की कवायद चल रही है। पंचायत चुनाव कराने के लिए पुलिस फोर्स की कमी को देखते हुए गैरजनपद से पुलिस बल की मांग की गई है। चुनाव सेल की ओर से इलाहाबाद परिक्षेत्र के आईजी को पत्र भेजा गया है। जिसमें एक हजार पुलिस कर्मियों की मांग की गई है। इसमे सीओ, इंस्पेक्टर, दरोगा, सिपाही और होमगार्ड शामिल हैं।
परिसीमन के बाद नए मतदान केंद्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसे लेकर चुनाव सेल में माथापच्ची जारी है। बता दें कि सामान्य मतदान केंद्र पर एक सिपाही, एक होमगार्ड, संवेदनशील मतदान केंद्र पर दो सिपाही व दो होमगार्ड या पीआरडी के जवान, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र पर एक दरोगा, दो सिपाही संग होमगार्ड के जवान असलहों से लैस रहेंगे। इस बार अति संवेदनशील और प्लस वाले मतदान केंद्रों पर अधिक फोर्स तैनात करने की तैयारी चल रही है। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव सकुशल कराने के लिए बाहर से पुलिस फोर्स मांगी गई है।