फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

भारी अव्यवस्थाओं के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना

Thu, 08 Oct 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 08 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
पहले चरण के मतदान के लिए गुरुवार को भारी अव्यवस्थाओं के बीच पोलिंग
विज्ञापन
पार्टियों को रवाना किया गया। आसपुर देवसरा ब्लाक में स्टेशनरी और बैलेट बाक्स देर से मिलने के कारण मतदान कर्मियों ने हंगामा किया, जबकि गौरा में आरओ के गायब रहने पर मतदान कर्मियों ने बवाल किया। डीएम के आने की खबर से भन्नाए मातहतों ने आनन-फानन में पार्टियों को रवाना करने का का सिलसिला प्रारंभ कर दिया।

शुक्रवार को पहले चरण के 625 मतदेय स्थलों पर होने वाले चुनाव के लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना करने में आरओ की लापरवाही दिखी। दरअसल पोलिंग पार्टियों को रवानगी स्थल पर ही स्टेशनरी का थैला, बैलेट बाक्स दिया जा रहा था। रवानगी स्थल पर पहुंचने वाले कर्मचारी पहले मतदान बूथ की जानकारी करने के लिए परेशान थे। मतदेय स्थल की जानकारी होने के बाद पीठासीन अधिकारी स्टेशनरी का थैला लेकर मिलान करने बैठ गए। आसपुर देवसरा ब्लाक में स्टेशनरी का थैला देर से मिलने के कारण मतदान कर्मियों ने हंगामा किया तो गौरा ब्लाक में आरओ के गायब रहने पर हंगामा किया। डीएम के आने की खबर सक्रिय हुए आरओ ने आनन-फानन में पोलिंग पार्टियों को रवाना करना प्रारंभ किया।

 बेलखरनाथधाम के कालूराम इंटरकॉलेज शीतलागंज में दोपहर दो बजे तक अफरा-तफरी का माहौला रहा। डीएम के पहुंचने पर अलर्ट हुए आरओ ने मतदान कर्मियों को रवाना किया। इधर डीएम अमृत त्रिपाठी ने पांचों ब्लाकों का दौरा कर पोलिंग पार्टियों के अविलंब रवाना होने का निर्देश दिया। देर शाम तक पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed