फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

54 सेक्टर मजिस्ट्रेट कराएंगे प्रथम चरण का चुनाव

Wed, 07 Oct 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 07 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। हर चरण का चुनाव कराने के लिए 5 हजार पुलिसकर्मी लगेंगे। 54 सेक्टर मजिस्ट्रेट पहले चरण के चुनाव में हर मतदान केंद्रों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा थानों पर रिजर्व पुलिस मौजूद रहेगी। पंचायत चुनाव कराने के लिए प्रशासन हर स्तर पर तैयार है। पहले चरण का चुनाव गौरा, शिवगढ़, बाबा बेलखरनाथ धाम, आसपुर देवसरा व पट्टी विकासखंड में होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियों को बुधवार को अमली जामा पहनाया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय ने बताया कि पंचायत चुनाव के हर चरण में 5 हजार पुलिसकर्मी बूथ से लेकर मोबाइल रहेंगे।
विज्ञापन


अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर एक दरोगा, एक मुख्य आरक्षी व तीन सशस्त्र सिपाही मौजूद रहेंगे। इसके अलावा संवेदनशील केंद्रों पर एक मुख्य आरक्षी, तीन आरक्षी, होमगार्ड व चौकीदार मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सामान्य मतदान केंद्रों पर दो सशस्त्र सिपाही, होमगार्ड व चौकीदार मौजूद रहेंगे। मतदान केंद्रों की संख्या के हिसाब से आरक्षियों की संख्या घटाई बढ़ाई जा सकती है। पहले चरण के चुनाव में 123 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसमे कलस्टर मोबाइल, थाना मोबाइल संग अफसर शामिल रहेंगे। हर ब्लाकों में करीब बीस मोबाइल चक्रमण करते रहेंगे। इसके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी, एसडीएम, सीओ थाने की मोबाइल संग क्षेत्र में गश्त करेंगे। ताकि मतदान के दौरान गड़बड़ी की सूचना मिलने पर पुलिस व मजिस्ट्रेट तत्काल पहुंच सकें। पहले चरण के चुनाव में कुल 925 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed