फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Panchayat assistants will get appointment letter after September 20

20 सितंबर के बाद पंचायत सहायकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

Tue, 14 Sep 2021 03:14 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 14 Sep 2021 03:14 PM IST
सार

जिले में इन दिनों पंचायत सहायकों की भर्ती की जा रही है। 23 ग्राम प्रधान ऐेसे हैं, जिन्होंने अभी तक चयन करके प्रस्ताव ही नहीं दिया है। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को फोनकर दो दिन के अंदर प्रस्ताव मांगा है।

विज्ञापन
Panchayat assistants will get appointment letter after September 20
certificate

विस्तार

जिले के उन प्रधानों को झटका लगा है, जिन्होंने शासनादेश की अनदेखी करके अपनी बहू, भतीजी और बेटे का चयन पंचायत सहायक के पदों पर किया था। अफसरों ने ऐसे सभी प्रस्तावों को रद करते हुए दूसरे स्थान पर रहने वाले अभ्यर्थियों का चयन कर दिया है। जिले में चयनित पंचायत सहायकों को 20 सितंबर के बाद नियुक्ति पत्र मिलेगा।
विज्ञापन


जिले में इन दिनों पंचायत सहायकों की भर्ती की जा रही है। 23 ग्राम प्रधान ऐेसे हैं, जिन्होंने अभी तक चयन करके प्रस्ताव ही नहीं दिया है। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को फोनकर दो दिन के अंदर प्रस्ताव मांगा है। इन दिनों डीपीआरओ कार्यालय में मुहिम चलाकर सिर्फ पंचायत सहायकों की भर्ती का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके बाद भी प्रधानों और सचिवों की मनमानी जारी है।
विज्ञापन


सोमवार को शिवगढ़ विकास खंड के चकसारा गांव निवासी दिव्यांग महिला ने शिकायत थी कि पात्र होने के बाद भी उसका चयन नहीं किया जा रहा है। इधर, ब्लॉक और डीएम के पास आईं शिकायतों के बाद ऐसे सभी प्रस्तावों को रद कर दिया गया है, जिनमें प्रधानों और चयन समिति में शामिल सदस्यों ने अपनी बहू, बेटे और भतीजी का चयन कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी सोमवार को मातहतों के साथ ग्राम पंचायतों से आए प्रस्तावों की बारीकी से जांच करते रहे। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव जिलास्तरीय चयन समिति से अनुमोदन कराने के बाद ग्राम पंचायतों वापस भेजे जाएंगे। इसके बाद ग्राम पंचायतें चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed